जोधपुर, राजस्थान
सूर्यांश बाथरूम से बाहर आया तो उसकी नजर रूह पर चली गई, जो चुपचाप उसे देख रही थी। सूर्यांश उससे नाराज़ था, क्योंकि उसने जो सवाल किए थे, जो बोला था, वो उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था। वो ऐसे कैसे बेवकूफों भरे सवाल पूछ सकती थी? हां, इनोसेंट थी, लेकिन इतनी भी नहीं। उसे चीजें समझ में आती थीं। रूह के साथ रहते हुए वो उसे समझ गया था कि वो इनोसेंट है, मासूम है, लेकिन बेवकूफ नहीं है।







Write a comment ...