
मुंबई इंडिया, मल्होत्रा मेंशन।
इश्क को डिस्चार्ज मिल चुका था और वो इस वक्त घर पर थी। वो चुपचाप बेड पर बैठी हुई थी और उसके दिमाग में बहुत कुछ चल रहा था। तभी कमरे का दरवाजा खुला और अर्श अंदर आया। अर्श को देखकर इश्क ने कोई हरकत नहीं की, उसने अपनी नज़रें फेर लीं। अर्श को पता था कि वो नाराज है और उसकी नाराजगी जायज़ थी, और वो चुपचाप वहां से बाथरूम की तरफ बढ़ गया।







Write a comment ...