
,मुंबई, इंडिया। रात का वक्त। जैसे ही अधृत वर्धित के केबिन के अंदर आया, सामने का नजारा देखकर उसकी आंखें सिमट गई; क्योंकि वर्धित इस वक्त किसी लड़की के साथ था। वो लड़की उसकी टेबल पर बैठी हुई थी और वर्धित उसे किस कर रहा था। दोनों एक दूसरे में पूरी तरह से खोए हुए थे और अधृत ये सारी चीज बिना किसी एक्सप्रेशन के देख रहा था।
जब वर्धित को ये महसूस हुआ कि उसके केबिन का दरवाजा खुला है, तो उसने झटके में उस लड़की को छोड़ा और पलट कर देखा। अधृत को देखकर उसकी आंखें हैरानी से बड़ी हो गई। वो लड़की अभी भी गहरी-गहरी सांस लेते हुए अधृत को देख रही थी।








Write a comment ...