
गुजरात, इंडिया। अर्ध ने सिगरेट का आखिरी कस लिया और उसे जमीन पर पटक कर अपने जूते से मसलते हुए बोला, "उसकी वजह से मेरी पूरी दुनिया खत्म होने वाली थी, लेकिन अब... अब मैं उसकी दुनिया बर्बाद करूंगा।"
वो आदमी जो अर्ध के पास था, उसका नाम विक्रम था। वो हल्का सा मुस्कुराया और बोला, "Boss, वो इंसान... उसका नाम अभी कंफर्म नहीं हुआ है, लेकिन क्लू मिल रहे हैं। वो गुजरात के किसी बड़े पोर्ट के आसपास छुपा हुआ है, शायद मुंद्रा या कांडला के आसपास। और कल रात जो शिप ब्लास्ट हुई थी, उसमें एक सरवाइवर बचा है। वो सरवाइवर अभी हॉस्पिटल में है, बेहोश। अगर वो कुछ बोले, तो शायद हमें पता चल जाए।"








Write a comment ...