
मुंबई, इंडिया, मल्होत्रा मेंशन।
जैसे ही वफ़ा ने क्रियान की बात सुनी, उसकी पकड़ अपनी fork पर मज़बूत हो गई। उसने अपनी जलती हुई नज़रों से अक्स को देखा; वहीं अक्स क्रियान को देख रहा था कि आखिर क्यों सोए हुए ज्वालामुखी को जगा दिया! उसने धीरे से ही अपना हाथ टेबल के नीचे से उसके घुटने पर रखा, तो वफ़ा ने एक झटके से उसके हाथ को अपने घुटने से हटा दिया और अक्स को ऐसे देखा कि अगर दोबारा तुमने मुझे हाथ लगाया, तो यही fork तुम्हारे अंदर घुसा दूंगी। उसने अपना breakfast किया और वहां से सीधा बाहर की तरफ बढ़ गई।










Write a comment ...