
इंडिया, हिमाचल प्रदेश।
वृत्ति जैसे ही अपने घर के दरवाजे पर पहुंची, उसके कदम अपनी जगह ठिठक गए। सामने बैठे इंसान को देखकर वो अपने कदम आगे बढ़ा ही नहीं पाई। सामने इस वक्त सुमेध बैठा हुआ था, जो आराम से चाय पी रहा था। जब उसकी नजर वृत्ति पर गई, तो उसे देखकर उसके होठों पर एक गंदी सी मुस्कुराहट आ गई। वृत्ति को गुस्सा आ रहा था, लेकिन उसने वहां रुकना ठीक नहीं समझा। उसे नहीं पता था कि सिचुएशन क्या है, वो यहां उसके घर में क्या कर रहा है और उसके घर वाले उसे चाय पिला रहे थे, काफी अजीब बात थी।










Write a comment ...