
मुंबई, इंडिया।
आर्या इस वक्त एक कैफे में थी। वो वहां अर्जित का वेट कर रही थी, उससे मिलने आई थी और अर्जित ने यही लोकेशन दी थी। वो चारों तरफ देखते हुए बोली, "मुझे यहां क्यों बुलाया है इतनी दूर? पता नहीं डॉक्टर अर्जित यहां क्या करने आने वाले हैं, उनका अस्पताल भी आसपास नहीं है। जो भी है, बात करके सॉरी बोलकर निकलती हूं मैं। मुझे कुछ अच्छा नहीं लग रहा, कुछ तो गड़बड़ लग रही है। यहां आना ही नहीं चाहिए था, लेकिन अब क्या करूं? अब तो आ गई। और अगर उस सनकी आदमी को पता चला, तो पता नहीं वो क्या करेगा। मेरे पीछे-पीछे यहां तक न आ जाए।"













Write a comment ...