
इटली। अगला दिन।
आज आर्यांश और जेसिका की इंगेजमेंट पार्टी थी शाम के वक्त, लेकिन सुबह से ही ऋद्धिया काम में लगी हुई थी। वो खुद सारी डेकोरेशन, सारे अरेंजमेंट देख रही थी और उसके चेहरे को देखकर कोई ये नहीं कह सकता था कि वो खुश नहीं है। उसके चेहरे पर मुस्कुराहट थी, ऐसा लग रहा था जैसे ये उसकी खुद की इंगेजमेंट हो। वो ऐसे सारा काम कर रही थी और आर्यांश इस वक्त ऊपर खड़ा उसे ही देख रहा था। उसकी पकड़ रेलिंग पर इतनी ज्यादा मजबूत थी कि उसके नकल्स व्हाइट पड़ चुके थे। उसे गुस्सा आ रहा था ऋद्धिया पर, जो मुस्कुराते हुए सारा काम कर रही थी। इस वक्त उसका लुक काफी ज्यादा क्लासी था। उसने जूड़ा बनाया हुआ था और हल्के-फुल्के बाल उसके चेहरे पर थे और वो नॉर्मल घर के कपड़ों में थी।













Write a comment ...